स्कूल बस पलटने से दर्जनभर बच्चे घायल










बीकानेर के बज्जू एरिया में एक स्कूल बस पलटने से दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। इन बच्चों को बज्जू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जा रहा है। बस पूरी तरह पलटकर सड़क के बीच गिर गई थी। घायलों में 9 लड़के और तीन लड़कियां है। इसके अलावा एक अभिभावक भी बस में था, जो घायल हो गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

