डमी व्यक्ति बन कृषि भूमि बेचने वाले 3 गिरफ्तार:










उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने फर्जी डमी व्यक्ति बन कृषि भूमि बेचने वाले शातिर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी केशुलाल पिता जवान सालवी, सोहन सिंह पिता राम सिंह रावत, विजय सिंह पिता भवर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी केशुलाल के खिलाफ पूर्व में आबाकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वहीं, आरोपी सोहनसिंह पर आर्म्स एक्ट और विजय सिंह पर भी एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

