अजमेर में फौजी से ऑनलाइन ठगी










अजमेर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला साइबर थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें एक फौजी को झांसा देकर बदमाशों ने एक लाख रुपए निकाल लिए हैं।
साइबर पुलिस के अनुसार पीड़ित फौजी ग्रुप केन्द्र संख्या – 1 सीआरपीएफ, अजमेर निवासी रंजनदास पुत्र हेमन्त कुमार दास है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मोबाइल पर बदमाशों ने फोन कर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड लेने का ऑफर दिया था। बदमाश ने कहा कि वह आवेदन का एक लिंक भेज रहे हैं। वह चाहे तो आवेदन कर दे। उसने जैसे ही लिंक खोला बदमाशों ने उसके खाते से 30 हजार व 70 हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन कर कुल 1 लाख रुपए की नगदी निकाल ली। साइबर थानाप्रभारी (आरपीएस) विकास कुमार मामले में जांच कर रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

