1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:










चौमूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस थाने के एसआई रामेश्वर लाल को गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध बाइक पर दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध लगने पर सख्ती से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो एक युवक के पास 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेश मलावत उर्फ सूरज (22) पुत्र बुग्गाराम सांसी निवासी गांव गौरी का बास गोविंदगढ़ हाल निवासी खादी बाग रोड चौमूं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

