नाबालिग छात्रा के हत्यारे टीचर को अंतिम सांस तक जेल


14 साल की नाबालिग स्टूडेंट का रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले ट्यूशन टीचर को पॉक्सो कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल (उम्र कैद) की सजा सुनाई है। करीब डेढ़ साल पहले (13 फरवरी 2022) हुए इस मामले ने पूरे कोटा शहर को हिला कर रख दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा 10 दिनों तक भेष बदल कर अलग-अलग राज्यों में घूमता रहा था। सजा सुनाए जाने के बाद हत्यारा पुलिस की गाड़ी में सिर पकड़े बैठा रहा


CATEGORIES
Share This