भरतपुर के 2 युवकों ने लूटी थी साधुवाली से कार










जिले के गांव साधुवाली में करीब पच्चीस दिन पहले कार लूट के आरोपी युवकों को बुधवार को जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक कार मालिक को धक्का देकर कार लेकर भाग गए थे। इस दौरान इन लोगों ने हनुमानगढ़ जिले में रावतसर पुलिस की नाकाबंदी तोड़ी थी और कार की टक्कर से पुलिसकर्मियों को घायल करने का प्रयास किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

