आज का राशिफल


मेष – PAGE OF CUPS

नए अवसर प्राप्त करने के लिए अपने स्किल्स बेहतर बनाएं। लोगों के साथ परिचय बढ़ाते समय व्यक्तिगत बातें जाहिर न करें। व्यक्तिगत जीवन में किसी भी उतार-चढ़ाव का असर न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ जुड़ने की कोशिश करें। नई बातें सीखने को मिल सकती है।

वृषभ – KING OF CUPS

परिस्थिति का सही अवलोकन करने के बाद ही निर्णय लें। भावनात्मक कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत न होने से अकेलापन बना रहेगा। सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। पुराने विवादों को सुलझाने के लिए विचारों में बदलाव करना होगा

मिथुन – THE CHARIOT

आप काम को ठीक से समझेंगे, विचारों में स्पष्टता रहेगी, इस कारण काम में धीरे-धीरे बदलाव करना संभव हो सकता है। जिन बातों से तकलीफें हो रही हैं, उनसे बचें। आत्म विश्वास की वजह से सही निर्णय ले पाएंगे। परिवार और अपनी अपेक्षाएं पूरी कर पाएंगे।

कर्क – NINE OF PENTACLES

दूरदृष्टि रखें, सोच-विचार करने से निर्णय लेने में वक्त लगेगा, लेकिन सही निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। संयम से बातों में बदलाव हो सकता है। आध्यात्मिक अध्ययन से जीवन में बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें अन्य लोगों को समझने में वक्त लग सकता है। फिलहाल अपनी बातें सभी को समझाने की आवश्यकता नहीं है। अपने निर्णय पर टिके रहें।

सिंह – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान दें। भविष्य के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करें। गलतियों पर पछतावा करने से तनाव बढ़ेगा। पुराने मित्रों के साथ फिर से संबंध बनाने है या नहीं, इस बात पर सोच-विचार करके आगे बढ़ें। जिन लोगों की संगत में आपका नुकसान होता है, उनसे दूर रहें।

कन्या – THE HANGEDMAN

विचारों में बदलाव करने की कोशिश करें, तभी परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलेगा। पुरानी तकलीफ देने वाली बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। कोई भी जिद न करें। स्वभाव में लचीलापन रखें। लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त करने की जिद में दिक्कतें हो सकते हैं। अहंकार से बचें।

तुला – THE TOWER

जिन कामों को आपने नजरअंदाज किया है, उनकी वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ मित्रों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के लोगों पर बनी हुई निर्भरता दूर करना आपके लिए आवश्यक होगा। पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना है, सतर्क रहें

वृश्चिक – FIVE OF SWORDS

बढ़ रहे विवादों की वजह से तनाव रहेगा। रिश्तों में नई दिक्कतें हो सकती हैं। अन्य लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। रिश्तों में फिलहाल सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। यदि रिश्ता महत्वपूर्ण है तो स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखें।

धनु – KING OF PENTACLES

अपने काम को पूरी एकाग्रता के साथ करें। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र से खुद को दूर रखें। लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करने से बचें। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें। लोगों के इरादे और स्वभाव पहचानने में आपसे गलती होने की संभावना है।

मकर – QUEEN OF CUPS

अपनी भावनाएं सोचे-समझे बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सामने प्रकट न करें। कमजोरी होने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। आपके कुछ निर्णय गलत साबित होने की संभावना है। सतर्कता रखनी होगी।

कुंभ – PAGE OF PENTACLES

नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। केवल लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। जिन लोगों के साथ आप अधिक वक्त बिता रहे हैं, उनके विचारों का असर आप पर हो सकता है। ये नुकसान का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले अपनी सक्षता का अंदाजा जरूर लगाएं

मीन – EIGHT OF SWORDS

जिन कामों को आपने नजरअंदाज किया है, वे आज सामने आ सकते हैं। परिवार के लोगों से प्राप्त होने वाली मदद का गलत फायदा न उठाएं। खर्च पर नियंत्रण रखें। वर्ना नया कर्ज बनने की संभावना है। पैसों से जुड़ी बातों को सही तरीके से समझें, नुकसान हो सकता है।


CATEGORIES
Share This