6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड










भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक 6 महीने की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही महिला के सास की मौत हुई थी।
घटना मंगलवार देर रात 12 से 1 बजे की है। बड़ी बहन पूजा (25) और छोटी बहन आरती (21) की शादी रूपवास के कांदौली में दो भाइयों से हुई थी। 15 दिन पहले सुरजीत की मां का निधन हो गया। इसलिए वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। आरती और सुरजीत के पास कोई बच्चा नहीं था। आरती 6 महीने की गर्भवती थी।
देर रात आरती ने घर में फांसी के फंदे से लटककर फांसी लगा ली। जब आरती के परिजन कमरे में गए तो उन्होंने आरती के शव को कमरे में फंदे से लटका देखा था।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शव को नीचे उतारा गया। आरती के पीहर पक्ष को भी घटना की सूचना दी गई। फिलहाल आरती के सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

