चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल के लिए यज्ञ










देश भर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए कामनाएं की जा रही है। वहीं कई आयोजनों के साथ स्क्रीन पर लैंडिंग को लाइव भी दिखाया जाएगा। जोधपुर में भी इसकी तैयारी कर ली गई है। गांधी मैदान में स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।
हवन पूजन के साथ मंत्र जाप
भाजपा की ओर से जूना खेड़ापती मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए शाम 4 से 8 बजे तक मंत्रोच्चारण किया जाएगा। यज्ञ और प्रार्थना का आयोजन भी हाेगा। साथ ही लैंडिंग जब होगी तब उसका लाइव स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उत्साह उत्सव का आयोजन लैंडिंग के बाद मिठाई बांटकर व आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

