राजस्थान में 51 खेलो इंडिया सेंटर बनेंगे- अनुराग ठाकुर:


केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में बनाए गए 33 खेलो इंडिया सेंटर का बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस दौरान राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने उनसे प्रदेश के जिलों में हुई बढ़ोतरी का हवाला देकर 50 खेलो इंडिया सेंटर बनाने की मांग की। इस पर केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रदेश में 51 सेंटर बनाने का वादा किया। मंत्री अशोक चांदना और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया की मांग पर राजस्थान में भी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा की।


CATEGORIES
Share This