जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पीटा


55 साल के व्यक्ति से लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामला बालोतरा जिले के बायतु थाना इलाके भीमड़ा गांव का है। मारपीट का वीडियो 22 अगस्त सुबह का है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ रिश्तेदारों ने मारपीट की है


CATEGORIES
Share This