शराब तस्कर महिला गिरफ्तार, केबिन की आड़ अवैध शराब व्यापार










केबिन की आड़ में अवैध शराब का व्यापार कर रही महिला को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 23 कार्टन बीयर, 90 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा 18 पव्वे देशी शराब बरामद की है। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन नेतराड़ गांव का है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला तस्कर पुराने शराब ठेकेदार जीयाराम से शराब लेकर आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

