बीकानेर में पति ने दिनदहाड़े की पत्नी की हत्या


बीकानेर में एक सरकारी नर्स की उसके पूर्व पति ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। आरोपी घात लगाकर घर के बाहर बैठा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे महिला अपने घर से बाहर निकली तो आरोपी ने अचानक पत्थर से उस पर वार कर दिया। हत्या करने के बाद भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला शहर की सार्दुल कॉलोनी का है।


CATEGORIES
Share This