बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट करने वाला बापर्दा गिरफ्तार:


दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग को बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर लाखों रुपए के जेवरात और कैश लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है l आरोपियों ने बुजुर्ग को घर में अकेला पाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था

सीकर की दादिया पुलिस ने बताया कि 10 मई को शिकायतकर्ता महावीर प्रसाद (60) रघुनाथगढ़, दादिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह 10 मई को अपने घर पर अकेला था इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे 4 बदमाश उसके घर में आए और उसे पानी पिलाने को कहा l वह पानी लेने के लिए अंदर चला गया इस दौरान 2 बदमाश उसकी चारपाई पर जाकर बैठ गए और 2 बदमाश गेट के पास खड़े रहे कुछ समय बाद बदमाशों ने महावीर प्रसाद का मुंह दुपट्टे से बांध दिया और उसे घसीटकर अंदर ले गए और हाथ-पैर बांध दिए


CATEGORIES
Share This