जयपुर में रेस्टोरेंट-बार के लिए सेंट्रल पार्क में पेड़ काटे:










जयपुर के सेंट्रल पार्क में पोलो क्लब के पास खाली पड़ी जेडीए की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस कंस्ट्रक्शन के लिए यहां लगे कई छोटे-बड़े पेड़ और पौधों को भी काटा गया। जेडीए से बिना परमिशन लिए हो रहे इस निर्माण की शिकायत के बाद भी जेडीए के अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं। इस मामले में सेंट्रल पार्क बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने सोमवार को मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग और जेडीए कमिशनर को लीगल नोटिस भिजवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

