हत्या का आरोपी फूफा गिरफ्तार:साले के बेटे का किया था मर्डर










साले के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने आरोपी फूफा को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रतननगर थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि पोटी गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते ससुराल आए फूफा ने 15 अगस्त की रात अपने साले के बेटे की देशी बम फेंककर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपी फूफा झाबर सिंह भी देशी बम के छर्रे लगने से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। जिस पर पुलिस को पोटी स्टैंड से हत्या का आरोपी फूफा गठड़ा हनुमानगढ़ निवासी झाबर सिंह घायल हालत में मिला। जिस पर पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

