जयपुर में आयोजित हुए इंडियन आइडल के ऑडिशन:


देशभर की सर्वश्रेष्ठ सिंगिंग प्रतिभाओं को तलाशने के लिए महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय, जयपुर में इंडियन आइडल के ऑडिशन हुए। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले ऑडिशन के लिए रात दो बजे से ही देशभर के संगीत प्रेमियों की एमजेआरपी विश्वविद्यालय के बाहर कतारें लग गईं। कई गायक कलाकार सड़क पर ही अपने वाद्य यंत्रों के साथ अपने हुनर का रियाज करने लगे। यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बताया कि ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। राजस्थान में सिर्फ जयपुर में ही इंडियन आइडल सीजन 14 के ऑडिशन हुए है। पहले— दूसरे राउंड में सलेक्ट हुए सुर साधकों ने तीसरे राउंड में प्रतिभा दिखाने के लिए कैम्पस में ही अभ्यास शुरू कर दिया, जिससे माहौल में सुरसरिता प्रवाहित होने लगी।


CATEGORIES
Share This