हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन










देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात 33 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे।
उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

