तीन बेटियों के जन्म पर पति ने पत्नी को छोड़ा:एसपी ऑफिस में रो पड़ी महिला










यूपी के आगरा से एक महिला अजमेर पहुंची है। तीन बेटियों का जन्म होने पर अजमेर के अलवरगेट निवासी पति ने उसे छह साल पहले छोड़ दिया था। तब से आगरा फैमली कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट से प्रतिमाह भरण-पोषण राशि दिए जाने के आदेश का भी आरोपी ने पालन नहीं किया। साथ ही लगातार वारंट जारी होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला ने एसपी कार्यालय जाकर शिकायत की उसके बाद भी अलवरगेट थाना पुलिस बीते दो दिनों से थाने व चौकी के चक्कर कटवा रही है। मंगलवार को पीड़ित महिला एसपी कार्यालय में पहुंचकर फूट-फूट कर रोने लग गई और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

