नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे:36 ग्राम अवैध स्मैक (चिट्टा) व बाइक जब्त










सुरतगढ़ में सोमवार को देर शाम 36 ग्राम अवैध हेरोइन व परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सिटी थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शाम के समय गश्त के दौरान थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी दलीप सिंह पुलिस जाब्ते सहित जब वार्ड नं 07 में पहुंचे तो एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगा जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी को रोककर पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम राजाराम उर्फ राजू (52) पुत्र नारायण राम जाति जाट निवासी वार्ड नं 07 सूरतगढ़ बताया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

