सुहारी: खेत मे करंट से किसान की मौत, बिजलीघर पर शव रख मुआवजे की मांग


उपखंड के गांव सुहारी के जंगल स्थित खेत पर वृद्ध के अचेत अवस्था में मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन भुसावर सामुदायिक अस्पताल लेकर आए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर गुस्साए परिजन शव को लेकर डिस्कॉम ऑफिस पहुंचे। जहां मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर एसडीएम हेमराज व पुलिस ने ग्रामीणों तथा परिजनों को समझाइस कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा


CATEGORIES
Share This