30 से चलेगी पुणे वीकली सुपरफास्ट ट्रेन


बीकानेर-पुणे के बीच वीकली सुपरफास्ट ट्रेन 30 मई से शुरू हाेगी। बीकानेर व जाेधपुर के यात्रियाें की डिमांड काे देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन काे शुरू करने का फैसला किया है। 1353 किलाेमीटर का सफर ट्रेन 24 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन साेमवार सुबह 7.10 बजे बीकानेर से चलकर मंगलवार सुबह 7.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मंगलवार रात 8.10 बजे पुणे से रवाना हाेकर बुधवार रात 8.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता, जाेधपुर, भगत की काेठी, मारवाड़, पालनपुर, अहमदाबाद हाेते हुए पुणे जाएगी


CATEGORIES
Share This