जयपुर में अब धरना-प्रदर्शन के कारण नहीं लगेगा जाम:


जयपुर शहर में होने वाले धरना-प्रदर्शन व रैलियों से अब आमजन को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार की ओर से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

गाइडलाइन के अनुसार अब जयपुर शहर में दिन में केवल 4 घंटे ही धरना-प्रदर्शन व रैली निकालने की इजाजत होगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन व रैलियों की इजाजत नहीं होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही शहर में धरना-प्रदर्शन व रैली निकाली जा सकेगी। इस दौरान भी शहर की मुख्य सड़कें व चौराहों पर जाम नहीं लगाया जा सकेगा।


CATEGORIES
Share This