नगर निगम की टीम ने बाजारों में की कार्रवाई


अजमेर नगर निगम की ओर से सोमवार को पुरानी मंडी ओर चूड़ी बाजार में अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला चालकों पर कार्रवाई की गई। निगम टीम ने कार्रवाई करने के साथ ही व्यापारियों और ठेला चालकों को समझाइश कर भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के द्वारा आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


CATEGORIES
Share This