1.17 करोड़ रुपए का कपड़ा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:


बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्री से 1 करोड़ 17 लाख रुपए के कपड़े की गांठे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने करीब 300 गांठे चुराई थी। पुलिस आरोपी से माल बरामदगी का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस चोरी में शामिल साथियों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This