कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:










बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने पाली से नोटिस तामिल करवाने आए कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। बीते 8 माह से आरोपी फरार काट रहा था। बाड़मेर पुलिस ने आरोपी पर 8 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी की तलाश कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

