25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:


बीकानेर की जसरासर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महीने से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को लेकर चार महीने से फरार था। पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने 25 हजार रुपए का इनाम भी जारी किया था। मामले में उच्च न्यायालय में हैवियस कापर्स (बन्दी प्रत्यक्षीकरण) लगी हुई थी। आरोपी ने नाबालिग लड़की को लेकर नेपाल, बम्बई, गुजरात व दिल्ली में फरारी काटी थी।


CATEGORIES
Share This