ATM कार्ड बदलकर किया अकाउंट खाली


एटीएम कार्ड बदलकर लड़की के अकाउंट से लाखों रुपए निकालने का मामला सामने आया है l लड़की एटीएम से रुपए निकालने के लिए गई थी, जहां अनजान व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया घटना सीकर जिले के फतेहपुर की है

पुलिस को दी रिपोर्ट में आरिफ गोरी ( 60) फतेहपुर ने बताया कि उसकी बेटी शकुरा फतेहपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपए निकलवाने के लिए गई हुई थी l रुपए निकलवाने के बाद किसी अनजान व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके बैंक अकाउंट से 2 लाख 75 हजार रुपए निकलवा लिए


CATEGORIES
Share This