नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला एलडीसी गिरफ्तार


जोधपुर ग्रामीण की मतोड़ा थाना पुलिस ने अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने के और रैप के आरोपी एलडीसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया 14 मई को प्रार्थी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 11 मई को उसी स्कूल के एलडीसी रमेश कुमार पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी कानोता, तहसील सुजानगढ़, जिला चुरु ने रात के समय घर से शादी करने की नियत से भगा कर ले गया। उसके साथ रैप भी किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 18 मई को आरोपी रमेश कुमार को पुलिस ने दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने नाबालिग को भगा कर ले जाने व उसके साथ रेप करना स्वीकार किया है। कार्रवाई में थानाधिकारी मगाराम, कॉन्स्टेबल भरमल राम, महेंद्र शामिल रहे।


CATEGORIES
Share This