तीन साल बाद पायलट को मिला पद, CWC मेंबर बनाया


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया है। राजस्थान से एक मात्र मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को मेंबर बनाया है।

कोर CWC के 39 मेंबर में राजस्थान से बनने वाले सदस्यों में सचिन पायलट, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और अभिषेक मनु सिंघवी को शामिल हैं।

हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी के तौर पर CWC में शामिल किया है। मोहन प्रकाश को CWC के 32 स्थायी आमंत्रित मेंबर्स में जगह दी है।


CATEGORIES
Share This