बैट से पति का मर्डर, खून बहकर बाहर आया










पति पर दूसरी महिला से संबंधों का शक एक पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने बैट से ताबड़तोड़ वार कर पति का मर्डर कर दिया। वारदात शनिवार को झुंझुनूं के कोतवाली थाना इलाके के वार्ड-58 में हुई
शनिवार दोपहर 1 बजे बंटी (35) पुत्र रमेश वाल्मीकि के घर के मेन दरवाजे के नीचे से खून की धार बहकर सीढ़ियों पर आई तो वहां से गुजर रहे एक वार्डवासी को अंदेशा हुआ। उसने झुककर देखा तो आंगन में एक व्यक्ति गिरा नजर आया।
वार्डवासी ने वार्ड के पार्षद जुबेर खान को फोन किया। मौके पर जुबेर खान पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। आंगन में बंटी निढाल पड़ा था। सिर पर चोट के निशान थे और खून बहकर जम गया था। उस वक्त घर में पत्नी मौजूद थी। जुबेर खान ने कोतवाली थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

