लहसुन की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी


प्रतापगढ़ में घंटाली पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी से लहसुन की आड़ में डाेडा-चूरा हनुमानगढ़ भेजा जा रहा था। रास्ते में ट्रक ड्राइवर काे भनक लग गई ताे उसने लहसुन बेचकर घंटाली थाना क्षेत्र में डाेडा-चूरा अपने दाेस्त के घर ले जाकर छिपा दिया। ये 165 किलाेग्राम डोडा-चूरा बेचने की फिराक में वह घूम रहा था, लेकिन पुलिस काे सूचना मिलने पर पकड़ा गया।


CATEGORIES
Share This