अनूपगढ़ के बांडा में कार ने बाइक को मारी टक्कर


अनूपगढ़ के गांव बांडा के बस स्टैंड पर रविवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्रत्यक्षदर्शियों ने निजी वाहन से अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मौके पहुंचे और मामले में जांच शुरू की।


CATEGORIES
Share This