जयपुर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:ढाई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा


जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने विरोध किया तो आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। आरोपी ने युवती को ढाई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और देहशोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता ने मालपुरा गेट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO सतीश चंद कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This