सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 15 घायल










सवारियों से भरी बस नेशनल हाइवे 68 पर असंतुलित होकर पलट गई। अफरा तफरी मच गई। बस में सवार करीब 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। 3 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, हाइवे पर जाम लग गया। एक्सीडेंट बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र खेतसिंह की प्याऊ की है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम हादसा स्थल व दूसरी टीम हॉस्पिटल पहुंची। विधायक मेवाराम जैन, पीएमओ बीएल मंसूरिया हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

