बीकानेर में दिन दहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग:


बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के करमीसर तिराहे पर शुक्रवार शाम सात बजे बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले दो युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में फायरिंग करने की बात सामने आ रही है।


CATEGORIES
Share This