अजमेर के सोमलपुर में खेल मैदान आवंटित करने का विरोध:


अजमेर के सोमलपुर में खेल मैदान के लिए आवंटित जमीन के विरोध में गांव के लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि यह आबादी भूमि है और यहां पर वर्षों से लोग रह रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने खेल मैदान के लिए जगह आवंटित कर परेशान कर रहा है। विधायक सुरेश सिंह रावत भी ग्रामीणों के साथ पहुंचे और कहा कि ऐसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक रावत ने बताया कि सोमलपुर के खसरा संख्या 2382 मे 100 साल से आबादी बसी हुई है। उक्त खसरे मे रावत समाज के लोग पक्के मकान बनाकर पीढ़ियों से रहते आ रहे हैं। उक्त खसरे का अंकन त्रुटिवश गैर मुमकिन स्कूल मैदान के नाम पर कर दिया गया है। जबकि स्कूल का खेल मैदान दूसरे खसरा नम्बर 621 पर बना हुआ है। जिसमें सरकारी मद में बड़ी राशि खर्च कर विकसित किया गया है, जो आज भी स्कूल के खेल मैदान के काम आ रहा है।


CATEGORIES
Share This