पति से झगड़ा कर ट्रैक पर बैठी, GRP ने बचाया:


जोधपुर के जीआरपी थाने की सजगता से एक महिला को आत्महत्या करने से बचाया लिया गया। महिला पति से झगड़ा होने के बाद घर से निकल गई थी। ससुराल वालों ने उसे ढूंढा और फोन लगाया तब उसने गुस्से में कहा कि वह सुसाइड करने के लिए ट्रैक पर बैठी है।

इस पर जीआरपी थाने को उसके मोबाइल नंबर भेजे गए। लोकेशन राइकाबाग स्टेशन पर पटरीयों पर मिली। जीआरपी कॉन्स्टेबल ने वहां पहुंच कर महिला को समझाया और परिवार के सुपुर्द कर दिया।


CATEGORIES
Share This