AAP नेता ने बिजली कटौती पर कांग्रेस को घेरा:


आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव विश्ववेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली के मामले में राजस्थान में बुरा हाल है। एक तरफ कांग्रेस सरकार बिजली फ्री की बात करती है। दूसरी तरफ बिजली 6 से 7 घंटे कटौती होती है।

किसानों को रात भर इंतजार करना पड़ता है। कांग्रेस सरकार तो बिजली के कट लगाने में आगे बढ़ रही है। आम आदमी की तरफ ध्यान नही है। विश्वेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अलवर में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में गुजरात, दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी राजस्थान में विधानसभा के चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा- यहां भी हमारी सरकार आई तो आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं पर फोकस करेंगे। जब देश के विधायक व सांसद को बिजली व अन्य सुविधाएं फ्री मिलती हैं तो आमजन को भी राहत मिलनी चाहिए। कांग्रेस सरकार भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की तर्ज पर घोषणाएं करने में लगी है।


CATEGORIES
Share This