ऊन फैक्ट्री में मशीन फंसने से श्रमिक की दर्दनाक मौत










बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। ये श्रमिक ऊन फैक्ट्री में काम करता था और इस दौरान उसकी गर्दन मशीन में आ गई। जो रोल होते हुए आगे बढ़ी तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
भीलवाड़ा निवासी भंवर सिंह राजपूत पुत्र राम सिंह राजपूत यहां रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ही रहता था। वो यहां गली नंबर पांच में स्थित एक ऊन फैक्ट्री में काम करता है। यहां ऊन को एक मशीन में रोल करके आगे बढ़ाया जाता है। भंवर सिंह जब काम कर रहा था तो उसकी बनियान मशीन में आ गई। मशीन स्पीड में थी, इसलिए वो खुद को रोक नहीं सका और मशीन में जा फंसा, जहां उसकी गर्दन मशीन में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

