छात्र संघ चुनाव रद्द करने को लेकर सरकार पर निशाना










पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार की ओर से छात्रसंघ चुनावों को रद्द करने के मामले पर सरकार को आड़े हाथों लिया। देवनानी ने कहा कि सरकार साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार के संभावित नतीजों से मायूस होकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर अपनी खीज उतार रही है।
देवनानी ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण रूप से होते आए हैं और इनके जरिए छात्र अपने हितों और मुद्दों को लेकर प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं ऐसे में चुनाव रद्द करने के पीछे क्या कारण रहे सरकार उसको सार्वजनिक करें। देवनानी ने कहा की छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदेश भर में छात्र शक्ति आंदोलन कर रही है लेकिन सरकार पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा। उल्टा अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रवृत्ति पर सरकार पुलिस का सहारा लेकर डंडों से पिटवा रही है। छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए तमाम छात्र संगठन एक जाजम पर आ चुके हैं जिसमें कांग्रेस समर्थित विचारधारा के छात्र संगठन भी शामिल है

