जमीन दिलवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी:










जमीन दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अब एजेंटों ने पीड़ित को पैसे लौटाने से मना कर दिया है। पीड़ित ने सीकर के सदर थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
करौली जिले के रहने वाले हरवीर सिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि वह जयपुर में स्किन एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थापित हैं। ऐसे में वह अपनी निजी काम से सुजानगढ़ आते-जाते रहते हैं।
वह सुजानगढ़ जाते समय सीकर के सदर थाना इलाके के सिहोट छोटी के पास स्थित एक होटल रोयलबाग पर रुकते थे। ऐसे में उनकी होटल मालिक श्रीचंद से अच्छी जान-पहचान हो गई। इस कारण होटल पर काम करने वाले विनोद शर्मा और रवि सैनी भी हरवीर के परिचित हो गए। रवि और विनोद ने हरवीर को प्रॉपर्टी और जमीन में पैसा लगाने के लिए कई बार कहा।
जान से मारने की दी धमकी
हरवीर ने जब रवि सैनी,विनोद और उसके बेटे सुजीत से बातचीत की दो इन तीनों ने गाली-गलौज की और पैसे देने से मना किया। कहा कि यदि भविष्य में जमीन के कागज,रुपए मांगे या फिर पुलिस में शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। सदर थाना पुलिस ने रवि,विनोद और सुजीत के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

