साले ने जीजा को रस्सी से बांधकर पूरी रात पीटा:


घर में घुसकर साले ने जीजा पर गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में अजय कुमार (31) लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि वह अपने घर पर काम कर रहा था। इस दौरान उसका साला एक अन्य व्यक्ति को घर में लेकर घुस गया और लोहे की रॉड व गंडासी से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में जीजा घायल हो गया। आरोपियों ने रात भर रस्सी से बांधकर पिटाई की।

पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के कब्जे से जीजा को छुड़वाया। पुलिस के आने पर आरोपी मौके से भाग गए।

जीजा ने बताया कि आरोपी पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धन्नालाल कर रहें हैं।


CATEGORIES
Share This