मिठाई व्यापारी के घर चोरों ने लगाई सेंध:










जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना क्षेत्र में एक मिठाई व्यापारी के मकान में चोरी का मामला सामने आया है।
चोर यहां से लगभग 35 लाख के सोने के आभूषण और 45 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। गांव से लौटने पर मिठाई व्यापारी को चोरी का पता चला इसके बाद सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अब आसपास की जगह पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

