कांग्रेस की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे










राजस्थान के गुर्जर संगठनों ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में गुर्जर संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में गुर्जर नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। सबसे पहले सचिन पायलट जलील किया गया। इसके बाद सौम्या गुर्जर को बर्खास्त किया गया। अब मेयर मुनेश गुर्जर को बदनाम करने की साजिश रची गई है। इसे राजस्थान के गुर्जर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर सरकार ने एक सप्ताह में मुनेश गुर्जर के निलंबन को वापस नहीं लिया। तो प्रदेशभर के गुर्जर एक बार फिर सड़कों पर निकल आंदोलन करेंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

