अब मंडलनाथ से धवा तक बनेगी 37 किलोमीटर लंबी सड़क:सीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास










मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही 4430 करोड़ की 131 सड़कों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। वहीं 387 करोड़ की सड़कों और ब्रिज का लोकार्पण भी किया। सीएम ने कहा कि अब सड़कों के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज राजस्थान किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। सड़कों के शिलान्यास होने के साथ सड़कों काम तेजी से चल रहा है।
जोधपुर जिले में भी कई सड़कों की सौगात सीएम ने दी है। जोधपुर में अब मंडालनाथ से होते हुए धवा जाने के लिए मोकलावास के गांव के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। गांव के बाहर से ही वाहन चालक अब आ जा सकेंगे। जोधपुर के मंडलनाथ, कालीबेरी से झंवर होते हुए धवा तक 37 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। यहां पर आरओबी भी बनाया जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग पर अब लोगों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा चामू से चाबा 21 किलोमीटर और ओसियां से तिंवरी की 20 किमी सड़क बनाई जाएगी।

