साइबर ठग भरतपुर से ऑपरेट कर रहे थे गैंग










साइबर ठगी कर बैक ATM के जरिए रकम निकालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास 102 एटीएम मिले और 1 लाख 75 हजार रुपए की नकदी मिली है। ये बदमाश रुपए निकालने का 20 पर्सेंट कमिशन लेते थे। भरतपुर व गोविंदगढ़ से आकर अलवर में रहने लग गए थे। ये पूरी गैंग भरतपुर से ही ऑपरेट हो रही थी। पुलिस ने अलवर में काला कुआं में एटीएम के पास से इनको दबोचा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

