साइबर ठगों से 102 ATM मिले, जिसमें 60 HDFC के










साइबर ठगी कर बैक ATM के जरिए रकम निकालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास 102 एटीएम मिले और 1 लाख 75 हजार रुपए की नकदी मिली है। ये बदमाश रुपए निकालने का 20 पर्सेंट कमिशन लेते थे। भरतपुर व गोविंदगढ़ से आकर अलवर में रहने लग गए थे। इनका काम यही था कि ठगी करने वाली गैंग का मैसेज मिलते ही ये बैंक एटीएम से कैश निकालने जाते थे। पुलिस ने अलवर में काला कुआं में एटीएम के पास से इनको दबोचा है। अब जांच में पता चलेगा कि अब तक कितनी रकम निकाल चुके हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

