खुद को चाकू मार कर घायल किया










दिमागी रूप से बीमार युवक ने खुद के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर तीन घाव आए हैं, परिजन उसे लेकर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के अनुसार बारां के राधे नगर का रहने वाला समीर दिमागी रूप से बीमार है
परिजनों के अनुसार वैसे तो वह ठीक रहता है लेकिन कभी-कभी अचानक से उल्टी सीधी हरकतें करने लगता है। खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। पहले भी वह इस तरह से खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। घरवालों ने बताया कि मंगलवार को वह घर पर बैठा था, इसी दौरान अचानक से समीर ने चाकू उठाया और खुद पर वार करने लगा। परिजनों को पता लगा तो वह उसे रोकने की कोशिश करने लगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

