युवक के सुसाइड पर परिजनों को हत्या का शक










शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने ससुराल बंधा गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक 8-10 दिन से अपने ससुराल में रह रहा था। युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी सिर से खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को नए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महावीर भील (40) शिवपुरा इलाके का निवासी था और हलवाई का काम करता था। उसके 1 बेटी व 1 बेटा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

